Apr
23
2019
By Praveen Upadhayay

RGA News
मयूरहंड (चतरा):-मयूरहंड थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास मंगलवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। मृतक और सभी जख्मी एक ही परिवार के हैं।
सभी लोग बरही अनुमंडल से लौट रहे थे। वहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बोलेरो से लौट रहे थे। लौटने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया और इटखोरी-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई। मृतक 24 वर्षीय अजय कुमार और
घायल 17 वर्षीय मुन्ना कुमार, 22 वर्षीय विनय कुमार एवं 20 वर्षीय दीपक कुमार अमरुदवा गांव के रहने वाले हैं।
News Category:
Place: