तुलसीदास के गांव में चली लाठियां, आठ घायल

Raj Bahadur's picture

RGA News

गोण्डा -सूकरखेत ग्राम राजापुर में शुक्रवार रात दस बजे तुलसीदास जन्म स्थली पर हो रही कथा में शामिल होने के विवाद को लेकर दो पक्षों जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस की तत्परता से बड़ा मामला टल गया।

पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को थाने लाई है। एसओ मुकेश कुमार सिंह नें बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण ग्राम राजापुर में तुलसीदास जन्म स्थली पर पिछले दिवस से चल रही अनवरत कथा में शामिल होने को लेकर है। पंचायत के भगनी पुरवा निवासी चोटिल शशिबाला सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग नशे में उनके दरवाजे पर आए और उनके पति को कथा में चलने को कहा। मना करने पर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें शशिबाला सिंह, विनोद सिंह, रामवचन सिंह, संतोष कुमारी, महेश सिंह, सूरज सिंह घायल हुए हैं वही द्वितीय पक्ष के भूलन दूबे, अरुण दूबे व अन्य घायल हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सूकरखेत ग्राम राजापुर में शुक्रवार रात दस बजे तुलसीदास जन्म स्थली पर हो रही कथा में शामिल होने के विवाद को लेकर दो पक्षों जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस की तत्परता से बड़ा मामला टल गया।
पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को थाने लाई है। एसओ मुकेश कुमार सिंह नें बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण ग्राम राजापुर में तुलसीदास जन्म स्थली पर पिछले दिवस से चल रही अनवरत कथा में शामिल होने को लेकर है। पंचायत के भगनी पुरवा निवासी चोटिल शशिबाला सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग नशे में उनके दरवाजे पर आए और उनके पति को कथा में चलने को कहा। मना करने पर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें शशिबाला सिंह, विनोद सिंह, रामवचन सिंह, संतोष कुमारी, महेश सिंह, सूरज सिंह घायल हुए हैं वही द्वितीय पक्ष के भूलन दूबे, अरुण दूबे व अन्य घायल हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.