कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

कुशीनगर : क्षेत्र के गांव बकनहां स्थित प्राचीन महाकाली मंदिर परिसर में सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञाचार्य विकास शुक्ल द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा सुबह 10 बजे शुरू हुई। यह चिरगोड़ा, तमासपुर, अहिरौली, जाखनी, गोबरही, भठहीं, फरीदपुर, सोहसा मठिया, सोहसा पट्टी गौसी, चेगौंना होते हुए छोटी गंडक नदी पर पहुंची। कलश में जल भरने के बाद यात्रा पुन: यज्ञ मंडप पहुंची। इसमें कन्याओं के साथ क्षेत्र के गांवों के स्त्री-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। कलश स्थापना में यज्ञाचार्य के साथ पं. नरेंद्र, सुरेश, राजेंद्र आदि ने भी सहयोग किया। यज्ञ समिति के सदस्य बालक दास ने बताया कि दिन में प्रवचन व रात में अयोध्या की रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीराम यादव, ग्राम प्रधान जेपी यादव, बच्चा गुप्ता, आत्मा गुप्ता, राजेश गुप्ता, राम उपग्रह, कैलाश, सुशील, मुन्ना, राजकुमार, प्रमोद कुमार, आदित्य, कवलेश, शतुधन, गिरिजेश, देवीदयाल, अंवरीष,दूधनाथ, हरिशचंद मद्धेशिया, दीपू, गोरख, अमरनाथ, देवेंद्र, महेंद्र, पवन कुमार, साबिर, रूपेश मद्धेशिया, गोविद, दीपक, ठाकुर, विजय आदि उपस्थित रहे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.