
RGA News
अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते कुठियाड़ी में हुए एक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।...
अम्ब : अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते कुठियाड़ी में हुए एक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। यहां से दो गंभीर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। पहचान शिव (23) पुत्र प्रेम पाल निवासी ईसपुर पंडोगा, वीरेंद्र(40) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी खड्ड हरोली व ओम प्रकाश (81) पुत्र वीर पाल महेश नगर, अम्बाला के रूप में हुई है। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिव और वीरेंद्र सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने किसी अन्य साथी के साथ कार में अम्ब की ओर आ रहे थे। कुठियाड़ी पहुंचने पर उनकी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। शिव और वीरेंद्र के साथ दूसरी कार में सवार ओमप्रकाश जो अपने रिश्तेदारों के साथ ज्वालामुखी से पनोह जा रहा थ, वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक कार का पिछला हिस्सा टायरों समेत कार की बॉडी से अलग हो गया। हादसे का धमाका सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों कार से बाहर निकलकर 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां से शिव और ओम प्रकाश को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। इस मामले में एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद हादसे में शामिल दोनों वाहनों के कब्जे में ले लिया है।