बनियाचक में आग लगने से लाखों का सामान राख

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

बांका। बनियांचक गांव में चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान उड़ी चिगारी से चार घर जलकर राख हो गया है। जिसमें लगभग 50 हजार नकद, जेवरात सहित लगभग एक लाख रुपये से अधिक कीमत समान भी जल गया। जानकारी के अनुसार कार्तिक नंदन के घर चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान ही फुस के छप्पर में आग पकड़ लिया। गृहस्वामी के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े। लेकिन तबतक पड़ोस के प्रमोद चंद, काली चंद के भाड़ा में रह रहे छोटन तांती तथा शीलधर साह के पुआल के पूंज में आग पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग के रौद्र रूप के आगे ग्रामीणों की एक न चली। प्रमोद चंद के घर में रखा लगभग तीन सौ फोल्डिग खाट, एक हजार पीस नारियल सहित घर का अन्य कीमती समान तथा छोटन तांती का 25 हजार नकद, कार्तिक नंदन का 20 हजार नकद सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव एवं सीओ मिथिलेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। अग्निशमण दल को सूचना दिया। लेकिन जब तक अग्निशामक दस्ता बनियांचक गांव पहुंचा, तबतक सारा समान जल चुका था। अग्निशामक दस्ते ने मलबे में फैले आग को काबू में किया। सीओ ने बताया कि तीनों अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार सहायता राशि का चेक आज ही निर्गत कर दिया जाएगा। इधर, भदरिया गांव में खाना बनाने के दौरान फूस के छप्पर में आग लगने से एक घर जलकर खाक हो गया। छोटे राम के घर चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली आग की चिगारी छप्पर में लग गया। जिसमें घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया।

धोरैया: बटसार गांव में सोमवार की शाम गुलाबी मंडल के पुत्र सियाराम मंडल के घर लगी आग से पूरी घर जलकर राख हो गया।आग लगने के कारणों का पता नही चल पा रहा है। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो किसी तरह काबू पा लिया गया। लेकिन घर में रखे सारा सामान कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि समान जलकर राख की ढेर में तब्दील हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने अंचलाधिकारी से सहायता की गुहार लगाई है।

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.