
Rga news
Haryana Lok Sabha Election Result 2019 Live Updates इंतजार घडि़यां खत्म हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। रुझान आने शुरू हो गए हैं।...
चंडीगढ़:- Haryana Lok Sabha Election Result 2019 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही हरियाणा में 39 स्थानों पर सबसे पहले कर्मचारियों के वोटों के साथ मतगणना की जा रही है। सभी 90 मतगणना केंद्रों के बाहर थ्री-टायर सुरक्षा के इंतजाम हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बल की 23 और इंडियन रिजर्व बटालियन की 12 कंपनियों के 3150 जवानों के साथ ही राज्य सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय पुलिस बल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद है।
हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। रोहतक में भाजपा के डा. अरविंद शर्मा कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा से 1579 मतों से आगे हो गए हैं। दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं, जबकि अरविंद शर्मा सोनीपत व करनाल से तीन बार सांसद रह चुके हैं। अरविंद शर्मा पहले कांग्रेस में थे। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के निवर्तमान सांसद धर्मबीर ने की 13 हजार मतों से लीड।
पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी पीछे हुई। हिसार लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह 887 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार निवर्तमान सांसद एवं ताऊ देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला को टक्कर मिल रही है। कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई तीसरे नंबर पर हैं।
कुरुक्षेत्र में मनोहर कैबिनेट में राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल सिंह पर भारी हैं। राज्य मंत्री नायब सैनी ने 6391 मतों की बढ़त बनाई है। निर्मल सिंह कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सोनीपत लोकसभा सीट पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा के रमेश कौशिक के बीच मतों का अंतर 8263 हो गया है। यानी यहां हुड्डा पीछे चल रहे हैं। पिछले चुनाव में भाजपा के रमेश कौशिक ने 77 हजार 414 मतों से जीत हासिल की थी। रमेश कौशिक भाजपा में आने से पहले कांग्रेस में थे।
9.40 am: सिरसा में तीन राउंड के बाद भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस के अशोक तंवर को 28443 तथा भारतीय जनता पार्टी के सुनीता दुग्गल को 36 219 मत प्राप्त हुए हैं। इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी को 5000 के करीब मत प्राप्त हुए हैं।
9.34 am: भाजपा ने सभी दस सीटों पर बढ़त बनाई।
9.26 am: हिसार में भाजपा के बृजेंद्र सिंह फिर हो गए हैैं।
9.23 am: सोनीपत लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पीछे हो गए हैं।
9.18 am: ताऊ देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला ने कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह पर 538 मतों की बढ़त बना ली है।
9.07 am: कुरुक्षेत्र: पिहोवा और थानेसर से पहले राउंड में बीजेपी आगे।
9.02 am: हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट पर भाजपा के बृजेंद्र सिंह आगे। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं बृजेंद्र सिंह। यहां ताऊ देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला भी लड़ रहे चुनाव।
8.56 am: सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिरसा विधानसभा के प्रथम राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां कांग्रेस के अशोक तंवर को 3900 तथा भाजपा की सुनीता दुग्गल को 6200 मत प्राप्त हुए हैं।
8.50 am: अंबाला लोकसभा सीट के लिए कालका विधानसभा क्षेत्र की पहली राउंड की गणना में में सभी 14 टेबल्स में बीजेपी के रतन लाल कटारिया आगे।
8.37 am: गुडगांव सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत आगे।
8.30 am: अंबाला लोकसभा क्षेत्र से रुझान मिला। दो बूथ की गिनती के बाद कांग्रेस की कुमारी सैलजा एक वोट से आगे।
8.25 am: हिसार से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह, इनेलो प्रत्याशी सुरेश कौंथ, कांग्रेस प्रत्याशी भव्य विश्नोई व जेजेपी प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला मतगणना स्थल पर पहुंचे।
8.13 am: नारनौल के पीआर सेंटर में इनेलो प्रत्याशी स्वाति यादव को अंदर जाने से रोका। स्वाति ने डीएसपी पर लगाया बीजेपी कार्यकर्ता जैसा व्यवहार करने का आरोप।
8.12 am: सिरसा में भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल एवं जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्मल सिंह मलडी सिरसा के चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में बनाए गए काउंटिंग सेंटर में पहुंचे।
8.00 am: इंतजार खत्म कई केंद्रों पर मतगणना शुरू। सबसे पहले कर्मचारियों के वोटों की गिनती होगी।
कैथल में मतगणना केंद्र के बाहर तैनात पुलिस।
हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर इन प्रमुख उम्मीदवारों में है कांटे की टक्कर
1. अंबाला सुरक्षित
रतन लाल कटारिया-भाजपा
कुमारी सैलजा-कांग्रेस
2. कुरुक्षेत्र
नायब सिंह सैनी-भाजपा
निर्मल सिंह-कांग्रेस
अर्जुन चौटाला-इनेलो
3. सिरसा सुरक्षित
सुनीता दुग्गल-भाजपा
डॉ. अशोक तंवर-कांग्रेस
चरणजीत सिंह रोड़ी-इनेलो
4. हिसार
बृजेंद्र सिंह-भाजपा
भव्य बिश्नोई-कांग्रेस
दुष्यंत चौटाला-जेजेपी-आप
5. करनाल
संजय भाटिया-भाजपा
कुलदीप शर्मा-कांग्रेस
6. सोनीपत
रमेश चंद्र कौशिक-भाजपा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा-कांग्रेस
दिग्विजय चौटाला-जेजेपी-आप
7. रोहतक
डॉ. अरविंद शर्मा-भाजपा
दीपेंद्र सिंह हुड्डा-कांग्रेस
8. भिवानी-महेंद्रगढ़
धर्मबीर -भाजपा
श्रुति चौधरी-कांग्रेस
स्वाति यादव-जेजेपी-आप
9. गुरुग्राम
राव इंद्रजीत सिंह-भाजपा
कैप्टन अजय यादव-कांग्रेस
10. फरीदाबाद
कृष्णपाल गुर्जर-भाजपा
अवतार सिंह भड़ाना-कांग्रेस
नवीन जयहिंद-जेजेपी-आप
---
सुरक्षा कड़ी
सुरक्षा और गोपनीयता के मद्देनजर मतगणना कर्मियों को आधे घंटे पहले ही बताया गया कि उन्हें किस विधानसभा क्षेत्र की कौन-सी टेबल की मतगणना करनी है। सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटिड पोस्ट बैलेट सिस्टम (ईटीबीपीएस) की गणना हुई। प्रदेश में कुल 1 लाख 5 हजार 859 सर्विस वोटर हैं जिनके पोस्टल बैलेट के साथ मतगणना का आगाज हुआ। इस बार भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं।
हर विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों की वीवीपैट मशीनों की वोटर स्लिप की गणना मैन्युअली की जाएगी। 450 वीवीपैट और EVM के मिलान के बाद ही फाइनल नतीजे घोषित किए जाएंगे। अमूमन दो-तीन घंटों में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होती है जिसके बाद ही EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी। यानी कि सुबह दस बजे EVM की गिनती शुरू हो जाए तो दोपहर बारह बजे तक प्रारंभिक रूझान सामने आ सकते हैं।
हर विवाद से निपटने का इंतजाम
EVM को लेकर छिड़ी बहस के मद्देनजर इन मशीनों की सुरक्षा को लेकर स्ट्रांग रूम में जबरदस्त व्यवस्था की गई हैं। अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सारी मतगणना हो रही है। मतगणना की एक टेबल पर चार सुरक्षाकर्मी, एक माइक्रो पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी का मतगणना सहायक, एक रिटर्निंग अधिकारी व राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट मौजूद हैं।
ऐसे होती है वोटों की गिनती
पोस्टल बैलट की गिनती के 30 मिनट बाद EVM को लाया जाता है। मतगणनाकर्मी और प्रत्याशी के एजेंट EVM को खोले जाने से पहले उसकी जांच करते हैं। इसके बाद EVM को ऑन कर टोटल नंबर वाले बटन यानी रिजल्ट बटन की सील हटाई जाती है। यह सील हटाने के लिए एक खास चाकू होता है, जिससे इन्हें हटाया जाता है। रिजल्ट बटन दबाते ही हर EVM में सभी प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या सामने आ जाती है। एक राउंड की गिनती होने के बाद EVM को फिर से सील कर दिया जाता है।
दो उम्मीदवारों को बराबर वोट मिले तो फैसला ड्रा से
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि नोटा (इनमें से कोई नहीं) का वोट मान्य नहीं होता। इसलिए नोटा का अधिक वोट मिलने की स्थिति में फिर से मतदान नहीं होता। सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजयी घोषित किया जाता है। यदि दो उम्मीदवारों को बराबर-बराबर वोट मिलते हैं तो उस स्थिति में ड्रा ऑफ लोटस के जरिये परिणाम घोषित किया जाता है।
संवेदनशील सात जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा
पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि संवेदनशील रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी, सिरसा और हिसार जिलों में चुनाव परिणामों के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों की दस अतिरिक्त कंपनियां मिली हैं। पूरे प्रदेश में घोड़ा पुलिस तैनात की गई है। अगर कोई कानून व्यवस्था को बिगाडऩे या मतगणना को बाधित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देकर जनमत का सम्मान करें।