पालिका के दावे फुस्स, शहर में गंदगी का अंबार

Praveen Upadhayay's picture

 

बदायूं : स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम पर पालिका प्रशासन ही पलीता लगा रहा है। 

संवाददाता, बदायूं : स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम पर पालिका प्रशासन ही पलीता लगा रहा है। कई माह से सफाई अभियान न चलने की वजह से शहर में गंदगी के अंबार लगा हुआ है। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे कूड़े के ढेर विभाग की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने हाल ही में आयोजित हुई दूसरी बोर्ड बैठक में शहर को एक माह में गंदगी मुक्त बनाने का निर्देश जारी कर सफाई निरीक्षकों को नियमित रुप से अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया लेकिन कार्य के प्रति उदासीन सफाई निरीक्षकों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मियों ने चेयरमैन के आदेश को हवा में उड़ाया

चेयरमैन ने दोनों ही शिफ्टों में शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के का आदेश जारी किया था लेकिन लापरवाही के चलते सफाई कर्मियों ने चेयरमैन के आदेश को हवा में उड़ा दिया। रूट चार्ट ::

सफाई निरीक्षकों की संख्या : 2

सफाई नायकों की संख्या : 29

सफाई कर्मियों की संख्या : 370 वर्जन

शहर को गंदगी मुक्त बनाने को पालिका प्रशासन प्रयासरत है। शहर साफ हो रहा है। शहरवासियों से अनुरोध है कि जिन मुहल्लों में सफाई कर्मी नियमित रुप से नहीं पहुंच रहे हैं। वह पालिका को सूचित करें, समस्या का निदान कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दीपमाला गोयल, चेयरमैन नगर पालिका। शहरवासियों से बात 

फोटो 12 बीडीएन - 27

सफाई कर्मी मनमानी करता है। जिस कारण मुहल्ले में भीषण गंदगी व्याप्त है। कई बार पालिका प्रशासन को इस बाबत अवगत कराया गया लेकिन समस्या का निदान नहीं कराया गया।

पुनीत कश्यप, मुहल्ला शहबाजपुर। फोटो 12 बीडीएन - 28

नियमित रूप से सफाई अभियान न चलने से शहर में गंदगी का अंबार है। नाले चोक होने के कारण मुहल्लों में जलभराव हो रहा है। पालिका कर्मियों की हठधर्मिता का खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

जतिन अरोरा, पंजाबी कॉलोनी।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.