![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
कानपुर -जब लड़की पड़ोस में लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसकी पहले पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने दो और भाइयों को बुला लिया और नाबालिग की पिटाई की।
उत्तर प्रदेश में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। योगी सरकार पहले से ही उन्नाव रेप कांड को लेकर सवालों के घेरे में है, ऐसे में कानपुर देहात से एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 16 साल की एक लड़की को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। लड़की को 3 लोगों ने जलाया। वह अभी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, राजपुर के वैना गावं की नाबालिग लड़की बाल्टी में पानी भरने के लिए घर से बाहर गई थी, तभी कथित तौर पर तीन लोगों ने उसे जिंदा जला दिया। इसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। खबर के अनुसार, जब लड़की पड़ोस में लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसकी पहले पानी भरने को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने दो और भाइयों को बुला लिया और नाबालिग की पिटाई की। इसके बाद उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।