झारखंड में बड़ा नक्सली हमला, पांच पुलिसकर्मी शहीद

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

Naxalite Attack in jharkhand. झारखंड में नक्सलियों ने पांच पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। ...

जमशेदपुर:-झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकुडू साप्ताहिक हाट में विधि व्यवस्था की पड़ताल करने गए छोटाबाबू समेत पांच पुलिसकर्मियों की नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस दौरान नक्सली गोलाबारी में पांचों पुलिसकर्मी शहीद हो गए। घटना शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे की है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को दो बाइक पर सवार पांच-छह लोग चाकू और हथियार के बल पर सभी पुलिसकर्मियों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही गोली मारी। इसके बाद उनकी बंदूक लेकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग गए। घटना के बाद हाट में भगदड़ मच गई।

नक्सलियों ने हाट से सरेआम भाजपा कार्यकर्ता का अपहरण कर की हत्या
लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में नक्सली घटनाएं अचानक काफी बढ़ गई हैं। गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के कटिया गांव में गुरुवार की शाम माओवादियों ने साप्ताहिक हाट से भाजपा कार्यकर्ता सह मुर्गा कारोबारी ब्रजेश साहु (38) का अपहरण कर लिया। यहां से कुछ दूर ले जाने के बाद ब्रजेश की गोली मारकर हत्या कर दी।

यहां से कुछ दूर माओवादियों ने एक और वारदात को अंजाम दिया। कटिया विद्यालय के समीप बीड़ी पत्ता से लदे ट्रक में आग ला दी, ट्रक धू-धू कर जल गया। घटनास्थल पर माओवादियों ने पर्चा फेंक कर हत्या की जिम्मेवारी ली और ब्रजेश को पुलिस का एसपीओ बताया। इन दोनों घटनाओं से ग्रामीणों में खौफ पसर गया और वे अपने घरों में कैद हो गया। आलम यह कि पुलिस को दूसरे घटना की जानकारी मिल पाई।

जानकारी के अनुसार, कटिया के साप्ताहिक हाट में ब्रजेश साहु मुर्गा का दुकान लगाए हुए था। गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे तीन सदस्यीय माओवादियों का दस्ता उसके पास पहुंचा और उसे दबोच लिया। उसके हाथ बांध दिए और अपहरण कर ले गए। बाजार से लगभग आधा किलोमीटर दूर माओवादियों ने उसे गोली मार दी। घटना स्थल पर ही ब्रजेश ने दम तोड़ दिया।

यहीं माओवादियों ने जिस ट्रक में आग लगाई वह सुबह आठ बजे तक सुलगता रहा। नक्सल खौफ से किसी को आग बुझाने की हिम्मत नहीं हुई। पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टर्माटम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। मारा गया ब्रजेश भाजपा का बूथ संयोजक था। वह बानालात का ही रहने वाला था। गुमला में तीन वर्ष बाद माओवादियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

पीएलएफआइ का एरिया कमांडर गिरफ्तार
घाघरा थाना पुलिस ने गुमला थाना के खरका गांव से पीएलएफआइ के एरिया कमांडर उदयवीर गोप उर्फ चंदू उरांव को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उदयवीर पर सिसई, घाघरा और गुमला थाना में हत्या और लेवी के कई मामले दर्ज हैं। छापामारी दल में अवर निरीक्षक सुनील कुमार टुंडी शामिल थे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.