
RGA News
अमेठी : कोतवाली के गाव में हुई अग्निकाड की घटना में दो घरों की सारी संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं आग...
अमेठी : कोतवाली के गाव में हुई अग्निकाड की घटना में दो घरों की सारी संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं आग से झुलसकर एक भैंस की भी मौत हो गई।
जंगल रामनगर गाव में रविवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में गाव के राम सुमेर और पड़ोसी सुखराम की सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं देखते ही देखते आग ने उनकी गोशाला को भी चपेट में ले लिया। घटना में गोशाला में बंधी भैंस झुलसकर मर गई। जानकारी पर राजस्व निरीक्षक रामशकर पांडेय की अगुवाई में पहुंची राजस्व टीम व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि क्षतिपूर्ति का आकलन कर लिया गया है। रिपोर्ट भेज दी गई है। सोमवार को दोनों पीड़ितों के खाते में सहायता राशि भेज दी जाएगी।