छात्राओं को शर्मनाक सलाह देने वाली महिला लेक्चरर गिरफ्तार, नंबर बढ़ाने के बदले कराती थी ऐसा एडजस्टमेंट

Raj Bahadur's picture

RGANews

 

महिला पर कथित तौर पर स्नातक की छात्राओं को गलत सलाह देकर बहकाने का आरोप है। जिसके अनुसार महिला ज्यादा नंबर और पैसे के बदले छात्राओं को अधिकारियों के साथ एडजस्ट करने के लिए कहती थी। इस अडजस्टमेंट में अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के इशारा छिपा होता था। 

चेन्नई : तमिलनाडु में छात्राओं को अंक बढ़ाने के बदले गलत सलाह देने वाली एक महिला का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला पर कथित तौर पर स्नातक की छात्राओं को गलत सलाह देकर बहकाने का आरोप है। जिसके अनुसार महिला ज्यादा नंबर और पैसे के बदले छात्राओं को अधिकारियों के साथ एडजस्ट करने के लिए कहती थी। इस अडजस्टमेंट में अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का इशारा छिपा होता था। 

बताया जा रहा है कि अडजस्टमेंट वाली यह कथित टिप्पणी महिला लेक्चरर ने एक महीने पहले की थी। यह मामला तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के देवांग कॉलेज का है। इस टिप्पणी में महिला लेक्चरर ने कहा कि 85 प्रतिशत अंक और स्कॉलरशिप के लिए लड़कियों को अधिकारियों के साथ एडजस्ट करना चाहिए। इसके बाद छात्राओं की शिकायत पर महिला को कॉलेज प्रबंधन की ओर से अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया। महिला लेकचरर के खिलाफ जांच की जा रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.