RGA News:- chief editor
बरेली -: आज रेलवे मे निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओ और रेल करमचारियो की विशाल भीड़ के साथ एन ई ऱेलवे मेंस कांग्रेस कारखाना मंडल तथा इज्जतनगर मंडल द्वारा मंडल मंत्री विवेक मिश्रा के निर्देश पर मंडल मंत्री कारखाना रजनीश तिवारी की अगुआई मे संयुक्त रूप से गगन भेदी नारों के साथ विशाल जलूस का आयोजन किया गया। जव जव जुल्मी जुल्म करेगा सत्ता के हथियारों से,गूंज उठेगा चप्पा चप्पा इंकलाब के नारो से जैसे इंकलाबी नारों का जयघोष करते हुए सभी कर्मचारियों ने वर्तमान मे भरतीय रेल के निजीकरण किए जाने की सरकार की कवायद के विरोध मे विशाल मशाल जुलूस का आयोजन आज शाम 05 बजे से कारखाना वर्कशॉप से लेकर इज्जतनगर स्टेशन तक किया गया। इस दौरानमंडल अध्यक्ष कौशर,अध्यक्ष कारखाना भजनलाल, मंत्री कारखाना रजनीश तिवारी, अध्यक्ष डीजल शेड वी के कटियार, मंत्री डीजल शेड सहित मंडल के सभी शाखाओं के कर्मचारीओ ने भाग लिया।इस दौरान अन्य संगठनों से भी आग्रह किया गया कि रेल हित में कर्मचारी हित में एकजुट होकर तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या मे उपस्तिथ होकर जुलूस को सफल बनाए और केंद्र सरकार को कर्मचारी एकता के बल का ऐहसास कराए .आरपार की इस लडाई मे तथा आगामी मान्यता चुनाव मे करमचारियो ने एक स्वर से एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस का साथ देने की कसम खाई।