बिहार: बगहा में मगरमच्छ ने युवक को निगला, मचा कोहराम

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

घटनास्‍थल पर कैंप पुलिस और वन विभाग की टीम कर रही है। सिंधाव थारू टोला का निवासी था युवक परिजन बदहवास। घटना को लेकर आक्रोशित हैं लोग। ...

पश्चिम चंपारण:- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटी तिरहुत नहर से निकले मगरमच्छ ने गुरुवार दोपहर एक युवक को निगल लिया। इसकी सूचना से कोहराम मच गया। वहां लोग जुट गए। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम के साथ लौकरिया थाने की पुलिस और बगहा दो सीओ राकेश कुमार भी पहुंचे। शव अब तक बरामद नहीं हो सका है। 

बताया गया कि सिंधाव थारू टोला निवासी मोती महतो का पुत्र सुभाष महतो (32) साइकिल से तिरहुत नहर सड़क से जा रहा था। बोदसर और गोबरहिया गांव के बीच स्थित साइफन के पास पहुंचा। इसी दौरान नहर से निकले एक बड़े मगरमच्छ ने हमला बोला। अप्रत्याशित हमले के कारण वह साइकिल समेत गिर पड़ा। मगरमच्छ ने उसे जबड़े में पकड़ लिया और गहरे पानी में खींच ले गया। युवक ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास में मवेशी चरा रहे चरवाहे पहुंचे, लेकिन तब तक मगरमच्छ युवक को लेकर साइफन में घुस गया था।

 

बगहा वन क्षेत्र पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि मौके पर वनपाल सुदर्शन मांझी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम रेस्क्यू कर रही है। वहीं, लौकरिया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने कहा कि शव की तलाश जारी है। घटना के बाद बोदसर, करमाहा, सिधाव, गोबरहिया आदि गांवों के लोग आक्रोशित हैं। परिजन बदहवास हैं। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.