
RGA News, ब्यूरो चीफ लखनऊ
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराधों के बढ़ते आंकड़ों पर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला बोला है। ..
लखनऊ:- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश को लेकर अब बेहद गंभीर हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की इन दिनों खराब कानून-व्यवस्था पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रश्न किया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराधों के बढ़ते आंकड़ों पर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या योगी सरकार ने अपराधियों के सामने समर्पण कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। इस पर कांग्रेस महासचिव ने यह पूछा कि क्या प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है।
Priyanka Gandhi Vadra✔@priyankagandhi
पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।
क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?
1,982 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता
पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। रोज एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने पूछा, क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। प्रियंका ने हिंदी में ट्वीट करते हुए राज्य में विभिन्न आपराधिक घटनाओं की खबरों वाले एक कोलाज की तस्वीर भी पोस्ट की है।
गम्भीर अपराधों में यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गयी है
2 वर्षों में 9225 अपराधी गिरफ़्तार हुए और 81 मारे गये हैं |रासुका में प्रभावी कार्यवाही कर लगभग 2 अरब की सम्पत्ति ज़ब्त की गयी है
डकैती, हत्या, लूट एवं अपहरण जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आई है https://twitter.com/priyankagandhi/status/1144823830734499840 …Priyanka Gandhi Vadra✔@priyankagandhi
क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?
253 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस महासचिव प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार पर हमला बोल रही हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह सरकार से प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सवाल किया था।