मंडप में पहुंचते ही लुढ़क गया दूल्हा, देखते ही बोली दुल्हन-ये तो शराबी है, नहीं करूंगी शादी

Praveen Upadhayay's picture

RGA News, वैशाली

नशे में धुत्त होकर शादी करने पहुंचा था दूल्हा और मंडप में पहुंचते ही लुढ़क गया। यह देखते ही दुल्हन जोर से चीखी और कहा कि ये तो शराबी है मैं इससे हरगिज शादी नहीं करूंगी। जानिए फिर...

वैशाली:- गाजे-बाजे के साथ बारात आई और दरवाजा लगने की रस्म के बाद जब जयमाला के लिए स्टेज पर दूल्हे को बैठाया गया तो वह लुढ़क गया। लड़की पक्ष के लोगों ने समझा कि दूल्हे को गर्मी से चक्कर आ गया होगा,लेकिन दुल्हन ये देखकर परेशान थी। जयमाला की रस्म के बाद जब दूल्हे को शादी के लिए मंडप पर बैठाया गया तो वह वहां भी लुढ़क गया।इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों को विश्वास हो गया कि दूल्हा नशे में है।

दूल्हे को नशे में देख दुल्हन मंडप पर ही जोर से चीखी और सबके सामने  शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे को नशे की हालत में देख और लड़की द्वारा शादी से इनकार करने के बाद लड़की पक्ष के लोग भड़क गए और लोगों ने लड़का, उसके चाचा, बहनोई और बूढे नाना को बंधक बना लिया।

इधर दूल्हे सहित कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने की जानकारी मिलते ही दूल्हे के पिता सहित बरात में गए कई गाड़ी वाले एवं अन्य बराती किसी तरह वहां से भाग निकले। मामला वैशाली जिले के जंदाहा थाना के वहसी गांव का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात महुआ थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत के निवासी मुकेश झा के पुत्र की बरात जंदाहा थाना के वहसी गांव में  मनोज मिश्र के यहां गई थी। मनोज मिश्र की भतीजी की शादी थी। दरवाजे पर पहुंची बरात का लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर स्वागत किया। 

बताया जाता है कि लड़की के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। लड़की के चाचा ने ही शादी की सारी तैयारी की थी। उनका कहना था कि वे ऐसे लड़के से अपनी भतीजी की शादी नहीं करेंगे जो नशा करता हो। लड़की के भविष्य का सवाल है। 

लड़की पक्ष के लोगों द्वारा दूल्हे सहित बारातियों को बंधक बनाए जाने की जानकारी मिलने पर बीते शनिवार को वहसी गांव में कई प्रबुद्ध लोग पहुंचे। लड़के के पिता को भी बुलाया गया। शादी में लड़की पक्ष के लोगों ने जो उपहार आदि दिए थे, उन्हें लौटाने के लिए लड़का पक्ष पर दबाव दिया गया। सारा सामान लौटाने के बाद लड़का सहित अन्य को लगभग 15 घंटे के बाद मुक्त किया गया।

इस संबंध में वहसी के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया के पति अरविंद राय ने बताया कि लड़का नशे में था। इसलिए लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। यह भी बताया कि लड़के के नाना को बंधक नहीं बनाया गया था। लड़का, उसके चाचा और बहनोई को रोक कर रखा गया था, ताकि लड़की वालों ने जो उपहार आदि दिए थे, उसे लड़का पक्ष लौटा दे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.