दिमागी बुखार पर सीधा वार, सुरक्षित होगा हर परिवार

Praveen Upadhayay's picture

RGA News, बस्ती

संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत सोमवार को हुई। जिलाधिकारी डा. राज शेखर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चिकित्सा विभाग पशु पालन विभाग कल्याण शिक्षा पंचायात/स्वच्छ भारत मिशन ग्राम विकास नगर विकास सूचना विभाग विभाग के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जाना है। अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।...

बस्ती : संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत सोमवार को हुई। जिलाधिकारी डा. राज शेखर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चिकित्सा विभाग, पशु पालन विभाग, कल्याण, शिक्षा, पंचायात/स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम विकास, नगर विकास, सूचना विभाग विभाग के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जाना है। अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान में दस्तक अभियान को भी शामिल किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य है कि लोगों के घरों पर जाकर उनको संचारी रोग एवं दिमागी बुखार नियंत्रण के लिए जागरूक करना है। मुख्य विकास अधिकारी अरविद कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जेएलएम कुशवाहा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विक्रमजोत में जन जागरूकता रैली निकाली गई। बीडीओ उमाशंकर सिंह ने रैली को रवाना किया। रैली शहीद स्मारक छावनी तक गई। इस दौरान दिमागी बुखार पर सरकार का सीधावार सुरक्षित होगा हर परिवार का नारा भी लगाया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत आनंद स्वरूप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आरती सिंह, अर्चना शर्मा, विनय सिंह, अवधेश जायसवाल, एडीओ आईएसबी अशोक श्रीवास्तव मौजूद रहे। दुबौलिया ब्लाक के भकरही गांव के शिवप्रसाद सिंह ने लोगों को तेज बुखार के बारे में जागरूक किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राममणि शुक्ला ने अभियान की जानकारी दी। एचईओ राजीव कुमार चतुर्वेदी, कौसर अली यूनिसेफ, डा. राजवंत प्रताप सिंह, अनिल सोनी ,डा. आरसी त्यागी मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर से रैली निकाली गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश सिंह व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डा. रजनीश श्रीवास्तव ने रैली को रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक ने अभियान की जानकारी दी। अभिषेक कुमार, गुजार त्यागी, पंकज कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.