विहिप के स्थापना दिवस पर बजरंग दल मनाएगा अखंड भारत संकल्प सप्ताह 

Praveen Upadhayay's picture

RGA News, कानपुर

20 अगस्त से होंगे कार्यक्रम दोनों संगठनों के पदाधिकारियों में बदलाव किया गया है। ...

कानपुर :- विश्व  हिंदू परिषद (विहिप) कानपुर प्रांत की सरस्वती विद्या मंदिर (श्री मुनि हिंदू इंटर कालेज परिसर) गोविंद नगर में बैठक में कई मुद्दों पर मंथन किया गया। अमरनाथ यात्रा पर कार्यकर्ताओं के जाने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। चर्चा के बाद बजरंगदल एवं विहिप के पदाधिकारियों में फेरबदल किया गया है।

प्रांतीय सहमंत्री से विहिप कानपुर प्रांत हितचिंतक अभियान प्रमुख बनाए गए दीनदयाल गौड़ ने बताया कि तय हुआ है कि अमरनाथ दर्शन के लिए कानपुर प्रांत के 500 कार्यकर्ताओं का जत्था जाएगा। 10 से 16 अगस्त तक बजरंगदल अखंड भारत संकल्प सप्ताह मनाएगा। 20 से 30 अगस्त तक हर इकाई में विहिप के स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठनमंत्री अंबरीश सिंह के निर्देश पर रविशंकर शुक्ला को विहिप समन्वय मंच का प्रमुख एवं कुशलपाल सिंह को गौरक्षा प्रमुख बनाया गया। आशीष त्रिपाठी को समरसता प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। हेमंत सेंगर कानपुर पूर्व जबकि गंगा नारायण मिश्र दक्षिण जिलाध्यक्ष बने। पंकज शुक्ला को दक्षिण जिला उपाध्यक्ष एवं रणविजय राजपूत को पूर्व का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। धनराज सिंह राजपूत कानपुर उत्तर के जिला मंत्री बने।

बजरंगदल में आशीष प्रांत सुरक्षा प्रमुख

बजरंगदल में आशीष गुप्ता को प्रांत सुरक्षा प्रमुख बनाया गया। आचार्य अजीतराज कानपुर प्रांत के संयोजक बने जबकि पीयूष सिंह को महानगर संयोजक बनाया गया। कृष्णा तिवारी को उत्तर जिले संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.