
RGA News, गाजियाबाद
नगर निगम की लापरवाही से बुधवार को जीडीए की दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। आनन-फानन बाकी दीवार को गिरने से बचाने के लिए जीडीए को बल्लियों का सहारा देना पड़ा। जीडीए ने नगर निगम के अधिकारियों से नाला निर्माण कार्य जल्द कराने को कहा है।...
गाजियाबाद : नगर निगम की लापरवाही से बुधवार को जीडीए दफ्तर की दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। आनन-फानन बाकी दीवार को गिरने से बचाने के लिए जीडीए को बल्लियों का सहारा देना पड़ा। जीडीए ने नगर निगम के अधिकारियों से नाला निर्माण कार्य जल्द कराने को कहा है।
नगर निगम नवयुग मार्केट में जीडीए कार्यालय की दीवार के सहारे नाले का पुनर्निर्माण करा रहा है। पहले यह नाला ईंटों का बना हुआ था। अब इसे दोबारा मजबूती से बनाने का जिम्मा उनकी तरफ से जल निगम को दिया गया है। पिछले सप्ताह पुनर्निर्माण के लिए इस नाले को खोदा गया था। जीडीए कार्यालय की दीवार के सहारे से ईंटें भी निकाल दी गईं। ऐसा करने पर नाले में पानी का बहाव रोकना चाहिए था। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया। मंगलवार को बारिश होने पर नाले में पानी ज्यादा भर गया। इससे जीडीए की दीवार को नुकसान पहुंचा। बुधवार को मिट्टी धंसने से एक जगह दीवार के नीचे का हिस्सा गिर गया। दीवार तिरछी भी हो गई। समय रहते जीडीए के अधिकारियों ने दीवार को बल्लियों का सहारा देकर पूरी तरह से गिरने से बचा लिया। जीडीए के मुख्य अभियंता विवेकानंद सिंह ने बताया कि नगर निगम को नाले का निर्माण जल्द कराने को कहा गया है।