
RGA News, लुधियाना
लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर अनियंत्रित होकर कंटेनर पलट गया। कंटेनर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।...
लुधियाना:- शहर के लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर एसपीएस अस्पताल के पास कंटेनर अनियंत्रित हो कर पलट गया। कंटेनर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक रेहड़ा चालक बताया जा रहा है। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। तीन घायलों का एसपीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सड़क से कंटेनर को हटाने के लिए पहुंची क्रेन।
हादसे के बाद लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर लगा जाम।
इसके अलावा इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। लाेगों को जाम के चलते काफी परेशानी हुई। हाईवे पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कंटेनर को सड़क से हटाया गया। इसके बाद आवाजाही शुरू हो सकी।