![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ जम्मू
जम्मू:- एक दिन स्थगित रहने के बाद बाबा अमरनाथ यात्रा शनिवार को बहाल कर दी गई। अब तक 3,17,726 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन कर लिए है। यात्रा के 27वें दिन 3,142 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए।
मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार को यात्रा को जम्मू से रवाना नहीं किया गया था। हालांकि जम्मू में शनिवार सुबह बारिश थी, लेकिन प्रशासन ने सारे प्रबंधों पर विचार-विमर्श करने के बाद अमरनाथ के जत्थे को बारिश के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ यात्रा मार्ग पर फिसलन को देखते हुए जिला प्रशासन गांदरबल ने बालटाल मार्ग से पवित्र गुफा की तरफ यात्रा को नहीं भेजा है।
जम्मू के आधार शिविर यात्री निवासी भगवती नगर से शनिवार सुबह 3,926 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। बालटाल रूट से यात्रा करने के लिए 1,608 श्रद्धालु रवाना हुए, जिनमें 1,137 पुरुष, 462 महिलाएं और नौ बच्चे शामिल थे। वहीं, पहलगाम रूट से 2,318 श्रद्धालु रवाना हुए, जिनमें 1,747 पुरुष, 323 महिलाएं, 8 बच्चे और 240 साधु शामिल थे।