![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को लेकर बरेली में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बैठक आयोजित की गई।
RGA न्यूज संवाददाता बरेली
दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को लेकर बरेली में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने कार्यकर्ताओं को जन आक्रोश रैली की जानकारी दी।
दोनों नेताओं ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। अपराध बलात्कार और सांप्रदायिकता के नाम पर देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। चौधरी असलम मियां ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। रामदेव पांडे ने बताया कि 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ऐतिहासिक जन आक्रोश रैली आयोजित होगी। कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री अजय शुक्ला ने कहा कि जनक रोष रैली में भारी संख्या में बरेली से कांग्रेसी पहुंचेंगे और भीड़ को ऐतिहासिक बनाएंगे। इस दौरान प्रेम प्रकाश अग्रवाल. नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, मिर्जा अशफाक सकलैनी, मुजाहिद हसन खां, ब्रह्म स्वरूप सागर, अहमद खान, कमलेश ठाकुर, आजाद हुसैन, योगेश जौहरी, नरेंद्र मोहन सक्सेना, वीरपाल सिंह, मोहम्मद खालिद खान और संजय गुप्ता मौजूद थे