RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश बदायूं
शुक्रवार को दोपहर में हुई मामूली बरसात से ही शहर के जगह-जगह भीषण जलभराव हो गया। सड़कों पर घुटनों से ज्यादा पानी भर जाने से बाइक और रिक्शा निकलना भी मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर शाम तक जलभराव की नौबत रही।...
बदायूं:- शुक्रवार को दोपहर में हुई मामूली बरसात से ही शहर के जगह-जगह भीषण जलभराव हो गया। सड़कों पर घुटनों से ज्यादा पानी भर जाने से बाइक और रिक्शा निकलना भी मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर शाम तक जलभराव की नौबत रही। इसकी वजह से लोगों का घर से निकलना दुश्वार रहा। नालों की समय पर सफाई न होने की वजह से जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। झमाझम बारिश होने पर तो घरों और दुकानों में पानी पहुंच जा रहा है, लेकिन हल्की बारिश में भी जलभराव की गंभीर समस्या बन जा रही है। गांधी ग्राउंड सकरी रोड, छह सड़का, सुभाष चौक, नई सराय समेत दर्जनभर मुहल्लों की सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही।
गर्मी से मिली राहत, फसलों को लाभ : सुबह हुई से बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं फसल को काफी लाभ मिला। तेज बारिश से कई जगह जलभराव बन गया। शुक्रवार को सुबह तेज बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली तो वहीं कई गलियों में जलभराव बन गया। सरकारी अस्पताल व कन्या पाठशाला में पानी निकासी न होने की वजह से अस्पताल व कन्या पाठशाला तालाब बन गए। जिससे टीचर व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नई बस्ती, हरिजन बस्ती, खिन्नी मस्जिद के पास जलभराव बना रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उर्द व बाजरा की फसल को नुकसान बताया जा रहा है जबकि धान की फसलों को काफी लाभ मिला।