![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा
आगरा से आ रहा था परिवार नाले में समाने से बचा। दो महिला और तीन पुरुष घायल दो की हालत गंभीर।...
आगरा:- राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को आगरा से मथुरा आ रही कार फरह के समीप टूटी बैरिकेडिंग
के कारण 35 फीट गहरे गोवर्धन नाले में गिर गई। गनीमत रही कार पानी में गिरने से पहले रुक गई, जिससे सवार दो महिला व तीन पुरुष बच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत गंभीर है।
रविवार शाम को मथुरा के गोवर्धन चौराहा निवासी 25 वर्षीय धर्मराज पुत्र गोकुल करीब 25 दिन से आगरा के एक अस्पताल में भर्ती था। रविवार शाम को परिजन उसकी अस्पताल से छुट्टी कराकर अर्टिगा कार से मथुरा आ रहे थे। हिंदुस्तान कालेज के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर 35 फीट गहरे गोवर्धन नाले में गिर गई। कार कलाबाजी खाते हुए गहरे नाले के पानी में गिरने से पहले रुको
राजमार्ग पर दौड़ रहे वाहन सवारों के सीन देख रोंगटे खड़े हो गए। राहगीर व आसपास के लोगों का हुजूम लग गया। कुछ लोग हिम्मत दिखाकर नाले में उतरे और कार सवार लोगों की मदद में जुट गए। सूचना के काफी देर बाद थाना प्रभारी फरह उत्तम चंद पटेल और क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी आलोक दुबे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। कार में बुरी तरह घायल सवारियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया और हाइड्रा क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।
यह हुए घायल
कार में सवार धर्मराज उसका भाई बाबूलाल (18वर्ष), बहन गुड्डी (35वर्ष) और मीना (20वर्ष), चालक सोनू घायल हो गए। घायलों में धर्मराज और चालक सोनू की हालत गंभीर है। दोनों को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को आगरा में भर्ती कराया गया है।