कारखाने में छापा, 1500 किलो प्लास्टिक दाना जब्त

Raj Bahadur's picture

RGANews

जमशेदपुर -जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में रविवार को साकची रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एक पॉलीबैग मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में छापेमारी की गई। इस दौरान दो मैन्युफैक्चरिंग मशीन, 1500 किलो प्लास्टिक दाना, 75 किलो हैंडल युक्त पॉलिथीन एवं कई क्विंटल बिना हैंडल वाले पॉलीबैग मिले।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के अधार पर की गई। व्यवसायी के पास किसी प्रकार का ट्रेड लाइसेंस भी नहीं मिला। विशेष पदाधिकारी के निर्देश पर सिटी मैनेजर रंजन पांडेय एवं साकची थाने के एएसआई वी. प्रसाद ने जब्ती सूची तैयार कर नमूने के तौर पर लगभग पांच बोरा पॉलिथीन जब्त किया। शेष स्टॉक को फैक्ट्री मालिक के जिम्मेनामा में कारखाने में ही छोड़ दिया गया।

संजय कुमार ने कहा कि लगातार अभियान चलाये जाने के बावजूद पॉलिथीन का निर्माण, स्टॉक एवं बिक्री किया जाना दुस्साहस भरा कदम है। इस संबंध में विभाग से मार्ग दर्शन मांगा जा रहा है, ताकि जुर्माने के साथ कड़ी कार्रवाई की जा सके। अभियान में साकची थाना का पुलिस बल और जेएनएसी उड़नदस्ता दल के जवान शामिल रहे।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.