देश-विदेश

पूर्वोत्तर के रास्ते विदेशी हथियारों की तस्करी कर रहे नक्सली: पुलिस

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस ने आशंका जताई है कि नक्सली पूर्वोत्तर के रास्ते अत्याधुनिक विदेशी हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। नक्सलियों के गढ़ बस्तर क्षेत्र से विदेश में निर्मित दो अत्याधुनिक बंदूकों के मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी  है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ सुकमा जिले में दो मई को हुई मुठभेड़ के बाद जर्मनी में निर्मित एक राइफल मिली थी। इसके अलावा चार जुलाई को जिले के नारायणपुर से अमेरिका में निर्मित सब-मशीनगन बरामद की गई थी।

रांची में बुराड़ी जैसी घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या

Praveen Upadhayay's picture

 

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

दिल्ली के बुराड़ी और झारखंड के हजारीबाग जैसा एक और मामला रांची से सामने आया है। यहां एक ही परिवार के सात लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मरने वालों में पांच वयस्क और दो बच्चे शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि सभी लोगों ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि परिवार कांके इलाके के बोड़या में किराये के मकान में रहता था।

मध्यप्रदेश: संस्था की अनोखी पहल, महिलाओं को दी जा रही मैकेनिक की ट्रेनिंग

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज  इंदौर/मध्यप्रदेश 

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जल्द ही महिलाएं दो पहिया वाहनों की रिपेयरिंग करते हुए देखी जाएंगी। इसके लिए दिल्ली की एक संस्था शहर में 16-35 साल की आयु वर्ग की महिलाओं को ट्रेनिंग दे रही है। उन्हें मोटरसाइकिल और स्कूटर रिपेयर करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। संस्था शहर में सर्विस सेंटर्स खोलने की भी योजना बना रही है। यह पहल इसलिए की जा रही है क्योंकि दो पहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और उन्हें महिला मैकेनिकों से संपर्क करने में असहजता महसूस न हो। साथ ही इस पहल से महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, इंटरनेट बंद

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज जम्मू 

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। आज सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। 

आतंकियों की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी की थी। 

मध्यप्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश, रायसेन-सांची मार्ग हुआ बंद

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज भोपाल 

मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के उज्जैन, भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में तेज बारिश हो रही है। इंदौर में बुधवार रात करीब 12:30 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जो आज तड़के तक जारी रही। बारिश के चलते कई निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी की कुछ दूर की वस्तुएं तक नहीं दिखाई दे रही थीं। 

बिगड़े मौसम और आतंकी गतिविधियों के बीच एक लाख श्रद्धालुओं ने पूरी की अमरनाथ यात्रा

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज जम्मू 

साउथ कश्मीर के पहाड़ों में पवित्र गुफा में सोमवार 12वें दिन बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले अमरनाथ यात्रियों की संख्या का आंकड़ा एक लाख पार हो गया। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम से 9606 यात्रियों ने भोले के दरबार में हाजिरी दी। इसके साथ यह आंकड़ा 104018 तक पहुंच गया। हालांकि पिछले दो साल के मुकाबले एक लाख का आंकड़ा कुछ दिन बाद हुआ है। इसका बड़ा कारण यात्रा के शुरू में खराब मौसम और घाटी में आतंकी घटनाओं से यात्रा में बाधा पड़ना रहा है। वर्ष 2016 में सात दिन में 103063 और वर्ष 2017 में आठ दिन में 105380 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

सहारा के न्यूयॉर्क स्थित 'द प्लाजा होटल' को कतर सरकार ने खरीदा, 4,100 करोड़ रुपए में हुई डील

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज अमेरिका 

सहारा समूह को न्यूयॉर्क स्थित द प्लाजा होटल को कतर सरकार ने 60 करोड़ डॉलर (4,100 करोड़ रुपए) में खरीद लिया है। कतर सरकार के स्वामित्व वाले कोष कतारा होल्डिंग्स के ने होटल के सभी स्वामित्व हासिल कर लिए हैं।

 

सहारा समूह के पास होटल की 75% हिस्सेदारी थी। हालांकि इस डील के बारे में सहारा समुह की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई। बता दें कि प्लाजा होटल 1907 में बना था। यह इकलौता होटल है जो ऐतिहासिक स्थलों के राष्ट्रीय रजिस्टर में दर्ज है। 

मुंबई: अंधेरी में फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, 5 लोग जख्मी, ट्रेनें ठप

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज मुंबई 

मुंबई में अंधेरी वेस्ट में रोड ओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूटकर अंधेरी स्टेशन के विले पार्ले से साउथ एंड जाने वाले ट्रैक पर गिर गया है। इसका ओवर हेड इक्विपमेंट क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गई हैं। हालांकि इसकी वजह से पश्चिमी रेलवे की आवाजाही रुक गई है।हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं 10-15 लोगों के जख्मी होने की आशंका है।

राजस्थान की किन्नर अमरनाथ के लंगरों में दे रहीं सेवा, कहा- नहीं है आतंकवादियों का डर

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज जम्मू-कश्मीर 

जम्मू: बाबा भोले नाथ की भक्ति संसार की नर-नारियां तो करती ही हैं। किन्नरों के वे सबसे बड़े आराध्य माने जाते हैं। राजस्थान से आए किन्नर दो महीने तक यहीं रहेंगे और अमरनाथ यात्रियों के लिए लगाए गए लंगरों में अपनी सेवा देंगे। वे भक्तों की सेवा में बाबा बर्फानी की सेवा मानते हैं।

जम्मू में सरकार बनाने को लेकर हलचल हुईं तेज, अब कांग्रेस का हाथ थामने को तैयार हैं महबूबा

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज जम्मू-कश्मीर 

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीडीपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने की पहल की है। इसके लिए सोमवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर के नेताओं संग सरकार बनाने के मुद्दे पर चर्चा की। 

Pages

Subscribe to RSS - देश-विदेश

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.