राशिफल 22 जुलाईः आज वक्री शनि मूल नक्षत्र में, जानें दिन कैसा गुजरेगा

RGA न्यूज राशिफल
पंडित आचार्य मेधाव्रत शास्त्री
मेष:गणेशजी के अनुसार आज आपका दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा होगा। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग हैं। आज शुरू किए गए नए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखे। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
वृषभ:आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी।