कल्याण सिंह बोले- श्रीराम जन्मभूमि का मामला राजनीतिक नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक मुद्दा
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ लखनऊ
After Ayodhya Case Verdict अयोध्या फैसले के बाद कल्याण सिंह ने मीडिया से आज कहा कि हम राम मंदिर पर राजनीति नहीं करते हैं। सभी को फैसले का सम्मान करना चाहिए।...
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में रहे कल्याण सिंह ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने बेबाक कहा कि राम मंदिर आंदोलन के पहले दिन हमने जो सपना देखा था, वो अब पूरा हुआ है।