परिवहन मंत्री अशोक कटारिया बोले- यूपी में यातायात नियम उल्लंघन पर अभी लगेगा पुराना जुर्माना
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश कानपुर
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने कहा कि प्रदेश में अभी यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की पुरानी दरें ही लागू हैं...
कानपुर:- यातायात नियम तोड़ने पर केंद्र सरकार के जुर्माना की दरों को लेकर उत्तर प्रदेश में भी काफी ऊहापोह की स्थिति है। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में जुर्माना को लेकर प्रदेश में दरों को लेकर स्थिति साफ की।