किसानों को सिखाएंगे उपज से आय दोगुना लेने के गुर 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज गोरखपुर

शासन के निर्देश पर गोरखपुर जनपद के 20 विकास खण्डों पर 2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में किसानों को आधुनिक तकनीक अपना कर फसलों की पैदावार अधिक कर आय दोगुना करने का तरीका सिखाया जाएगा।

जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन ने बताया कि 2 मई को प्रत्येक विकास खण्ड पर किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित होगी। इन कार्यशालाओं में सांसद, विधायक एवं जनप्रति भी शामिल होंगे। कार्यशाला में कृषकों को नवीनतम तकनीक से पैदावार अधिक कर आय दोगुना करने के उपाय बताए जाएंगे। इसके साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों से भी अवगत कराया जाएगा।

पशुपालन विभाग, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य व मधुमक्खी पालन के अलावा कृषि से जुड़े समस्त विभाग अपनी लाभकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे। कृषि विज्ञान केंद्रों पर तैनात कृषि वैज्ञानिक भी कार्यशाला में मौजूद रहकर तकनीकी व एकीकृत खेती के बारे में बताएंगे।

सम्मानित होंगे प्रगतिशील किसान, साझा करेंगे अनुभव

‘कृषि की बात किसानों से कार्यक्रम के तहत किसान और कृषि वैज्ञानिक या कृषि अधिकारियों में सीधे संवाद होगा। जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों से इस कार्यशाला में अनिवार्य रुप से भाग लेकर लाभकारी जानकारी लेने की अपील की। इन कार्यशालाओं में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। उनके अनुभव की किसानों के समक्ष साझा किए जाएंगे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.