जनाक्रोश रैली को कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत

Praveen Upadhayay's picture

दिल्ली में 29 अप्रैल को जनाक्रोश रैली के लिए कांग्रेसियों ने रणनीति तैयार की है। मुरादाबाद से पचास वाहनों में कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे। मंगलवार को कांग्रेसियों ने रामलीला मैदान में होने वाली रैली...

RGA न्यूज मुरादाबाद संवाददाता 

दिल्ली में 29 अप्रैल को जनाक्रोश रैली के लिए कांग्रेसियों ने रणनीति तैयार की है। मुरादाबाद से पचास वाहनों में कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे। मंगलवार को कांग्रेसियों ने रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

मंगलवार को पंचायती राज की स्थापना दिवस पर कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेसियों ने रैली की तैयारियों पर मंथन किया। 29 अप्रैल को दिल्ली में जन आक्रोश रैली होगी। रैली की सफलता के लिए कांग्रेस नेताओं ने वाहनों की संख्या से लेकर अन्य तैयारियों पर जोर दिया। सभी वाहन जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष के संग निकलेंगे। इससे पहले पंचायती राज की स्थापना पर बैठक की। कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व कांग्रेसी सरकारों में पंचायती राज व्यवस्था सुद्रढ़ीकरण पर जोर दिया। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह, अजय सारस्वत सोनी, विनोद गुंबर, मुशाहिद चौधरी, फहीम चौधरी, रईसुल कलाम, नवनीत मिश्रा, डा. किरन तोमर, अरविंद चौधरी, अतीक अहमद अंसारी, सुरेश चंद्र मिश्रा, अंजली तोमर, रविन्द्र प्रताप विश्नोई, दर्शन लाल, दानिश सैफी, नदीम अंसारी, राहुल शर्मा आदि रहे। शहर कांग्रेस कमेटी पर अनुभव मेहरोत्रा, असद मौलाई,असद मौलाई, शिवराज गुर्जर, अशोक कपूर, अनुराम शर्मा, मो. शमी, मो. जमाल, अजीम कुरैशी, अनिल गुर्जर, आनंद मोहन गुप्ता, नरेन्द्र सैनी, जावेद अंसारी, नासिर खां, राजेश कुमार, पार्षद सद्दाम, शमशेर अली, रईस खान, जावेद नबी आदि रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.