RGA न्यूज़ मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
खादर क्षेत्र के करीब 20 गांवों में तेंदुए की सक्रियता है। वह दर्जनों लोगों पर हमला कर चुका है। कई पालतू जानवरों को भी वह अपना शिकार भी बना चुका है।..
मुरादाबाद:- थाना क्षेत्र के मलकपुर सेमली गांव में अचानक तेंदुआ देख एक किसान बेहोश हो गया। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण जब तक खेत में पहुंचे, उसके पहले तेंदुआ भाग निकला।
खादर क्षेत्र के करीब 20 गांवों में तेंदुए की सक्रियता है। वह दर्जनों लोगों पर हमला कर चुका है। कई पालतू जानवरों को भी वह अपना शिकार भी बना चुका है। रविवार को नदीम अहमद रामगंगा नदी स्थित अपने खेत पर गया था। रास्ते में उसकी नजर तेंदुए पर पड़ गई। तेंदुए को देखते ही नदीम की घिग्घी बंध गई। वह तत्काल आबादी की ओर दौड़ पड़ा। घर पहुंचते ही युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे दोबारा होश में लाने के लिए ग्रामीणों ने चेहरे पर पानी डाला। तब उसने खेत के समीप तेंदुआ होने की बात बताई। यह सुनते ही ग्रामीण लाठी डंडा लेकर तेंदुए की तलाश में निकल पड़े। खेतों की सघन छानबीन की गई। तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की। इस बाबत डीएफओ कन्हैया पटेल ने कहा कि मातहतों को हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरी हुआ तो पिंजरा लगाया