![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
मुरादाबाद में सेवानिवृत्त दारोगा ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुदकशी कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच पडताल करने में जुटी है। .
मुरादाबाद : महानगर के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सेवानिवृत्त दारोगा ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुदकशी कर ली। पुलिस घटना के कारणों की तलाश में जुटी है। मझोला थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुरादाबाद से सेवानिवृत्त दारोगा करनवीर सिंह मूलरूप से बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वह सपरिवार मझोला थाना क्षेत्र के अलखनंदा कालोनी खुशहालपुर में निवास करते थे।
रात डेढ़ गोली चलने की आयी आवाज
शुक्रवार देर रात भोजन के बाद दंपती सोने चले गए। वह मकान में बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। अंदर के कमरे में वृद्ध दंपती के पुत्र व बहू बच्चों के साथ सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनी गई। सेवानिवृत्त दारोगा के पुत्र की नींद टूटी। अनहोनी की आशंका में वह पिता के कमरे के पास गया। दरवाजा अंदर से बंद मिला। नहीं खोले जाने पर दरवाजा तोड़ दिया गया। अंदर दारोगा करनवीर सिंह (70)फंदे पर लटका रहा था। बिस्तर पर उनकी पत्नी योगेश्वरी देवी (66) का खून से लथपथ शव पड़ा था।
मौत से परिवार में मचा कोहराम
रिटायर्ड दोरागा और उसकी पत्नी की मौत की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। देर रात फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पत्नी की हत्या और खुदकशी के कारणों की जांच की जा रही है। दाराेगा और उसकी पत्नी की मौत की सूचना पर परिवार मेंकोहराम मच गया। गांव केलोगभी बडी संख्या में मुरादाबाद पहुंच गए।