Karwa Chauth 2019: लंबे इंतजार के बाद हुआ चांद का दीदार, कुछ इस तरह मनाया गया त्योहार

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ नई दिल्ली

नई दिल्ली:- Karwa Chauth 2019: आज यानी गुरुवार को पूरे देश में करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। ये दिन सुहागिन स्त्रियों को लिए काफी अहम होता है। इस दिन महिलाएं उपवास करते हुए अपनी पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। देश के अलग-अलग शहरों में चांद दिख गया है।

करवा चौथ 'शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, 'करवा' यानी 'मिट्टी का बरतन' और 'चौथ' यानि 'चतुर्थी'। इस बार करवा चौथ पर कई विशेष संयोग बन रहे हैं। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए ये व्रत रखती हैं। महिलाओं ने करवा चौथ का चांद देख लिया है।असम की राजधानी गुवाहटी में महिलाओं ने चांद को अर्ध्य देने के बाद अपना व्रत तोड़ रही हैं।

करवा चौथ की कथा सुनने से संतान सुख मिलता है

इस त्योहार पर मिट्टी के बरतन यानी करवे का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है करवा चौथ की कथा सुनने से विवाहित महिलाओं का सुहाग बना रहता है, उनके घर में सुख, शांति, समृद्धि और संतान सुख मिलता है।

इसबार का करवा चौथ का व्रत बेहद खास

इसबार का करवा चौथ का व्रत बेहद खास है क्योंकि 70 साल बाद करवा चौथ पर शुभ संयोग बना है। इसबार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगलवार का योग होना करवा चौथ को अधिक मंगलकारी बनाया है। ज्योतिषियों के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय ओर सत्याभामा योग भी बना है। पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत अच्छा है।

महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं

चंद्रमा की 27 पत्नियों में से उन्हें रोहिणी सबसे ज्यादा प्रिय है। यही वजह है कि यह संयोग करवा चौथ को और खास बनाया है। इसका सबसे ज्यादा लाभ उन महिलाओं को मिलेगा ​जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। करवाचौथ की पूजा के दौरान महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत करके रात को छलनी से चंद्रमा को देखने के बाद पति का चेहरा देखकर उनके हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत पूरा करती हैं।

करवा चौथ को चंद्रोदय शाम 8.15 बजे होगा

करवा चौथ पूजा मुहूर्त  17.50.03 से 18.58.47 तक है। अवधि एक घंटा 8 मिनट। चतुर्थी तिथि 17 अक्टूबर की भोर 5.21 बजे लग रही है जो 18 की भोर 5.29 बजे तक रहेगी। इस व्रत में चंद्र को अ‌र्घ्य देने का विधान है। चंद्रोदय शाम 8.15.59 बजे हो रहा है, इसी समय चंद्र को अ‌र्घ्य दान किया जाएगा।

जानिए, आपके शहर में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद

करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त 

करवा चौथ की तिथि: 17 अक्टूबर 2019

चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 17 अक्टूबर 2019 (गुरुवार) को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से

चतुर्थी तिथ‍ि समाप्त: 18 अक्टूबर 2019 को सुबह 07 बजकर 29 मिनट तक

करवा चौथ व्रत का समय: 17 अक्टूबर 2019 को सुबह 06 बजकर 27 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक.

कुल अवधि: 13 घंटे 50 मिनट

पूजा का शुभ मुहूर्त: 17 अक्टूबर 2019 की शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 07 बजकर 02 मिनट तक.

कुल अवधि: 1 घंटे 16 मिनट.

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.