तपती गर्मी से दिल्ली-NCR वालों को मिलेगी राहत, शाम तक आएगी आंधी

Raj Bahadur's picture

RGANews       

मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 47 फीसद दर्ज किया गया। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''आज दोपहर या रात तक आंधी आने का पूर्वानुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह आसमान में धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम के दौरान आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है। 
          
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 47 फीसद दर्ज किया गया। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''आज दोपहर या रात तक आंधी आने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा।  कल अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और वज्रपात के कारण हुए हादसों में 35 लोगों की मौत हो गई जबकि जानमाल को भारी नुकसान पहुंचा है। मरने वालों में बिहार के 17, झारखंड के 13 और यूपी के पांच लोग शामिल हैं।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.