
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने केंद और प्रदेश सरकार के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से जनता को उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए कहा। इससे पूर्व उन्होंने मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...
RGA न्यूज गोरखपुर : कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास योजनाएं संचालित की जा रही है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
वह मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला इकाई द्वारा सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने जहा सशक्त भारत के निर्माण में अभूतपूर्व फैसले लिए वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को पहुंचाना सुनिश्चित कर रहे हैं।
पहले कैबिनेट मंत्री ने गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के हरैया पराग डेयरी से भाजयुमो द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को उनके घर मे घुस कर मारने का काम किया। नोटबंदी कर कालेधन पर चोट करने का कठिन फैसला लिया। गाव गरीब किसान नौजवाओं के लिए हर स्तर पर लाभान्वित कराना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिले इसके लिए ध्यान दें। कोई अधिकारी कर्मचारी मनमानी करे तो संगठन को सूचित करें। शासन के विपरीत कार्य करने वालों को सही रास्ते पर लाया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, जिला महामंत्री सत्यम साहनी ने भी संबोधित किया। रैली हरैया होते हुए भिलोरा पेवनपुर एकल महावीर छपरा होते हुए वापस बाघागाड़ा आकार समापन हुआ। यहा सत्यम साहनी ने भाजपा सरकार की उपलब्धिया गिनाई।