![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/14_08_2020-accident_in_sambhal_20627840.jpg)
RGA न्यूज़ मुरादाबाद
Road accident मुरादाबाद के डिलारी में हादसे में एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।...
मुरादाबाद। थाना डिलारी क्षेत्र में बाइक से ससुराल जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सुरजननगर निवासी अशोक कुमार (55) किसान था। परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी और दो बेटे मोहित और विपिन हैं। बेटे मोहित ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े सात बजे अशोक कुमार घर से निकले थे। वह बाइक से डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में डिलारी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर और अलियाबाद के बीच किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और घायल को पास के सरकारी अस्पताल भेजा। जहां से गंभीर हालत में देर रात कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होने के थोड़ी देर बाद ही अशोक कुमार ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे से मृतक का परिवार सदमे में है।