![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/14_08_2020-apradhi_20627639.jpg)
RGA न्यूज़ गोरखपुर
गुरुवार की रात वह गांव में महाविद्यालय के समीप टहल रहे थे। इसी बीच गांव की प्रधान का पति रामचंद्र पासवान अपने समर्थकों के साथ आया और उन्हें गोली मार दी।...
गोरखपुर:- देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम सवरेजी खर्ग गांव में सिर्फ करने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेता राम हरख पासवान को प्रधान के पति ने गोली मार दी जिससे उनकी हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल से पीजीआइ के लिए रेफर कर दिया है। एसपी डा.श्रीपति मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जानकारी के मुताबिक सवरेजी गांव निवासी राम हरख पासवान भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी है। गुरुवार की रात वह गांव में महाविद्यालय के समीप टहल रहे थे। इसी बीच गांव की प्रधान का पति रामचंद्र पासवान अपने समर्थकों के साथ आया और उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि राम हरख ने ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों की शिकायत अधिकारियों से की थी। इसकी जानकारी प्रधान पति को हो गई। उसके बाद वह राम हरख के पीछे पड़ गया। रात में टहलते हुए वह अकेले मिल गए और उन्हें गोली मारकर प्रधानपति राम चंद्र पासवान फरार हो गया। गोली मारने वाले राम चंद्र पासवान के नाम से असलहा का लाइसेंस भी है। उधर पुलिस असलहा का लाइसेंस भी निरस्त करने की तैयारी में है।
भाजपा नेताओं से एसपी की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक भाजपा किसान मोर्चा नेता को गोली मारने की खबर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी को लगी। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ एसपी डा.श्रीपति मिश्र से मुलाकात की और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने आश्वासन देते हुए कहा कि रंजिश में गोली मारी गई है। हमलावर की जल्द ही गिरफ्ताी होगी।
थाने का हिस्ट्रीशीटर है भाजपा नेता
बताते हैं कि गोली मारने से गंभीर रूप से घायल भाजपा किसान मोर्चा का नेता राम हरख रामपुर कारखाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर विभिन्न मामलों में दस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि राम हरख हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर धमकाने, मारने-पीटने आदि से संबंधित रामपुर कारखाना थाने में 10 मुकदमे दर्ज है।