MI vs KXIP IPL Match LIVE: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-डिकॉक क्रीज पर

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

नई दिल्ली MI vs KXIP IPL 2020 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सामना मजबूत मुंबई इंडियंस के खिलाफ दुबई के मैदान पर हो रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और खबर लिखे जाने तक 2 ओवर में बिना विकेट खोए 15 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक हैं। 

इस मैच में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब बिना किसी बदलाव के उतरी हैं। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नैथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंगन

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह। 

किंग्स इलेवन पंजाब को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो फिर ये मुकाबला जीतना जरूरी है। पंजाब की टीम अभी सिर्फ दो मुकाबले जीत पाई है, जबकि मुंबई ने अपने 6 मुकाबले अब तक जीते हैं। IPL 2020 में इससे पहले भी दोनों टीमों का आमना-सामना हो चुका है। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी थी। मुंबई ने केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब की टीम को 48 रन से हराया था। ऐसे में पंजाब की टीम अपना बदला चुकता करना चाहेगी। KXIP ने अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी को हराया था।

MI vs KXIP Head to Head

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में से 14 बार मुंबई की टीम ने बाजी मारी है, जबकि 11 बार जीत पंजाब को मिली है। पिछले 5 मैचों की बात करें तो मुंबई ने चार मैच जीते हैं, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 1 मैच जीत पाई है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.