India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे को दौरान साढ़े 44 हजार मामले सामने आए, लगभग 48 हजार हुए ठीक

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

भारत में कोरोना के कुल मामले साढ़े 87 लाख के पार। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के 44 हजार 684 मामले सामने आए हैं और 520 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 87 लाख 73 हजार 479 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल एक्टिव केस की संख्या चार लाख 80 हजार 719 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान इसें 3828 की गिरावट आई है। अब तक कुल 81 लाख 63 हजार 572 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 47 हजार 992 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रिकवरी रेट 93.05 फीसद और डेथ रेट 1.47 हो गया है। एक्टिव केस 5.48 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार 13 नवंबर को नौ लाख 29 हजार 491 सैंपल टेस्ट हुए। अब तक कुल 12 करोड़ 40 लाख 31 हजार 230 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

महाराष्ट्र में  85 हजार 583 सक्रिय मामले हैं। वहीं 16 लाख पांच हजार 064 मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक 45 हजार 682 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में 29,489 सक्रिय मामले हैं। आठ लाख14 हजार 949 मरीज ठीक हो गए हैं और 11,474 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है।

दिल्ली में 43 हजार 116 एक्टिव केस हैं और 7,332 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लाख 16 हजार 580 मरीज ठीक हो गए हैं। केरल में 77 हजार 931 एक्टिव केस हैं। चाल लाख 28 हजार 529 मरीज ठीक हो गए हैं और 1,796 मरीजों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मौतें हुई हैं। यहां इस दौरान 120 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 91, बंगाल में 51, हरियाणा में 27, केरल में 26, उत्तर प्रदेश में 25, छतीसगढ़ में 18, कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और तमिलनाडु में 14 लोगों की मौत हो गई है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.