Happy Christmas 2020: इन आइडियाज़ से सजाएं क्रिसमस ट्री, जश्न का माहौल हो जाएगा दोगु

Praveen Upadhayay's picture

RGA  न्यूज़

अगर आप नेचुरल तरीके से क्रिसमस मनाना चाहते हैं, तो फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं

नई दिल्ली: ईसाई धर्म में क्रिसमस यानी बड़ा दिन का विशेष महत्व है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। यह पर्व दुनियाभर में एकसाथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ है। इस मौके पर लोग प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते हैं। साथ ही गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है। वहीं, घरों पर लोग पार्टी का आयोजन करते हैं। इसके लिए ढ़ेर सारी तैयारियां की जाती हैं। घर को लाल और सफ़ेद रंग से सजाया जाता है। केक, जिंगल बेल्स, क्रिसमस ट्री, सैंटा क्लॉज, गिफ्ट्स आदि चीज़ें क्रिसमस में चार चांद लगा जाते हैं। अगर आप भी अपने घर क्रिसमस की शाम में पार्टी का आयोजन करने जा रहे हैं और क्रिसमस ट्री को लेकर दुविधा में हैं कि क्रिसमस ट्री को कैसे सजाएं, तो आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। इनसे क्रिसमस ट्री बेहद आकर्षक दिखेगा। साथ ही पार्टी की रौनक बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं-

फूलों का इस्तेमाल करें

अगर आप नेचुरल तरीके से क्रिसमस मनाना चाहते हैं, तो फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सफ़ेद और लाल रंग के फूलों का इस्तेमाल करें।

तस्वीरों से क्रिसमस ट्री को सजाएं

क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप तस्वीरों का भी सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीर लगा सकते हैं। साथ ही आप अपने दोस्तों के साथ हैंगऑउट की तस्वीर भी लगा सकते ह

वॉल ट्री बनाएं

अगर आप कुछ खास प्लानिंग कर रहे हैं और आपके घर में स्पेस कम है, तो आप वॉल क्रिसमस ट्री का सहारा ले सकते हैं। इससे आपकी क्रिएटीविटी में निखार आएगा।

फलों से सजा सकते हैं

आप क्रिसमस ट्री को फलों से भी सजा सकते हैं। सर्दियों में रंग बिरंगे फल बाजार में मिल जाते हैं। इनकी मदद से आप क्रिसमस ट्री को बेहतर लुक दे सकते हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.