

RGA न्यूज़
Number 4 Numerology 2021: लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक मतभेद होंगे समाप्त
Number 4 Numerology 2021 व्यक्ति के भविष्य के बारे में केवल राशि ही नहीं बल्कि अंक भी बहुत कुछ बताते हैं। अंक ज्योतिष के जरिए व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में अंकों के जरिए पता चल सकता है।
Number 4 Numerology 2021: व्यक्ति के भविष्य के बारे में केवल राशि ही नहीं बल्कि अंक भी बहुत कुछ बताते हैं। अंक ज्योतिष के जरिए व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में अंकों के जरिए पता चल सकता है। इनके जरिए व्यक्ति अपने करियर से लेकर लव लाइफ और स्वास्थ्य तक पर पड़ने वाले प्रभावों के बारें में जान सकते हैं। अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी से जानते हैं कि अंक 4 के जातकों का नववर्ष 2021 का पूरा साल आपके लिए कैसा बीतेगा? जीवन के किस क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी और कहां आपको अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।
1. मूलांक 4 वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2021 सफलता प्राप्ति के संकेत दे रहा है।
2. वर्ष के मध्य तक आपको सरकारी नौकरी के संबंध में अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत बेनतीजा नहीं जाएगी।
3. आपको पैसो की बचत करना पसंद है, परन्तु इस वर्ष आय में स्थिरता रहने के चलते आप उम्मीद के अनुसार बचत नहीं कर पाएंगे।
4. आपकी आय और बचत में वर्ष के उतरार्ध से वृद्धि होने की सम्भावना है।
5. परिवार के सदस्यों के साथ अगर लम्बे समय से कोई मतभेद चला आ रहा है, तो वह समाप्त हो सकता है।
6. शादीशुदा जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। वर्ष के अंत में परिवार के साथ कही लम्बी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।
7. सामान्य रूप से व्यावसायिक जिम्मेदारियों के चलते परिवार के लिए आप बहुत अधिक वक्त नहीं निकाल पायेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकत
8. इस साल आपको जनवरी से अप्रैल के मध्य तक स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ कष्ट उठाने पड़ सकते हैं।
9. पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में यह जरुरी हो जाता है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए आप बिना विश्राम लिए लम्बे समय तक निरंतर काम न करें।
10. खान-पान में सावधानी और अनुशासित दिनचर्या आपको स्वस्थ बने रहने में मदद करेगी।
डिसक्ल