ईद उल फितर: देशभर में ईद कल, बाजारों में खरीददारी के लिए उमड़े लोग

Raj Bahadur's picture

RGANews

ईद उल फितर के मौके पर शुक्रवार को देशभर की प्रमुख बाजारों में रौनक और खरीददारों की चहल कदमी देखने को मिली। चांद दिखने के बाद जैसे ही शनिवार को ईद मनाने का ऐलान हुआ वैसे ही बाजारों लोगों की भीड़ बढ़ गई।.                                गुरुवार की शाम जब भारत में चांद नहीं दिखा था तो दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम और जामा मस्जिद के शाही इमाम ने शनिवार को ईद मनाने का ऐलान किया था। आपको बता दे कि आज लोगों ने पवित्र महीने रमजान के आखिरी दिन अलविदा की नमाज अदा की। रमजान के बाद अगला महीना शाव्वल होता है। शुक्रवार को देश में चांद दिखा इसी चांद से शाव्वल माह की शुरुआत मानी जाती है। कल यानी शनिवार को पूरे देश में ईद की धूम रहेगी।

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं-
राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को बधाई दी और समाज में भाईचारा और आपसी समझ बढ़ने की कामना की। राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, 'ईद-उल-फितर के पाक मौके पर मैं सभी नागरिकों और विशेष रूप से देश और विदेश में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा, 'रोजेदारों की इबादत के बाद पवित्र रजमान महीने का समापन उत्‍सव मनाने का अवसर है। मैं कामना करता हूं कि इस अवसर पर हमारे समाज में भाईचारा और आपसी समझ बढ़े।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.