Stock Close: सेंसेक्स 51 हजार अंक के नीचे आया; ONGC, SBI, Axis Bank सहित ये शेयर टूटे

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

निफ्टी पर ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, एसबीआई और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। BSE Sensex 434.93 अंक यानी 0.85 फीसद लुढ़ककर 50889.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। लगभग सभी सेक्टर्स के शेयरों में बिकवाली की वजह से NSE Nifty 15000 अंक के नीचे आ गया।

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। BSE Sensex 434.93 अंक यानी 0.85 फीसद लुढ़ककर 50,889.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। लगभग सभी सेक्टर्स के शेयरों में बिकवाली की वजह से NSE Nifty 15,000 अंक के नीचे आ गया। NSE Nifty 137.20 अंक या 0.91 फीसद की गिरावट के साथ 14,981.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो शुक्रवार को सभी सेक्टर्स लाल निशान के साथ बंद हुए। निफ्टी पर ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, एसबीआई और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं, UPL, इंडसइंड बैंक, डॉक्टर रेड्डीज, गेल और HUL के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.