![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/29_04_2021-untitled_-_2021-04-29t142458.156_21601300.jpg)
RGA news
Aprilia SXR 125 को कंपनी ने वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है।
Aprilia SXR 125 को कंपनी ने कीमत सहित वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। जिसे आप 5000 की रिफंडेबल टोकन राशि के साथ बुक कर सकते हैं। यह स्कूटर चार रंग विकल्पों सफेद नीले लाल और काले रंगों में उपलब्ध है।
नई दिल्ली। पियाजियो ने आज भारत में नया अप्रिलिया एसएक्सआर 125 मैक्सी स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर की भारतीय बाजार में कीमत 1.15 लाख रुपये एक्सशोरूम, पुणे के प्राइस टैग के साथ पेश किया गया है। इस स्कूटर को कंपनी ने कीमत सहित वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। जिसे आप 5,000 की रिफंडेबल टोकन राशि के साथ बुक कर सकते हैं। यह बाइक चार रंग विकल्पों में सफेद, नीले, लाल और काले रंगों में उतारी गई है।