Gogoro भारत में पेश करेगी अपना Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर, नहीं होगी बैटरी खत्म होने की टेंशन मिनटों में बनेगा आपका काम!

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

Gogoro भारत में पेश करेगी अपना Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर

ताइवान बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Gogoro ने भारत में अपने Gogoro Viva स्कूटर को रजिस्टर्ड करवा लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी के इन स्कूटर्स की बिक्री भारत में हीरो मोटोकॉर्प के आउटलेट्स पर की जाएगी। यह स्कूटर स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।

नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि हीरो मोटोकॉर्प, ताइवान बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर कंपनी Gogoro के साथ मिलकर अपने एक नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाइनअप पर काम कर रहा है। Gogoro न सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का निर्माण करने वाली कंपनी हैं, बल्कि यह बैटरी स्वैपिंग का ऑप्शन भी देती है। अब एक नए डेवलपमेंट के अनुसार Gogoro ने भारत में अपने Gogoro Viva electric scooter को रजिस्टर्ड करवा लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार Gogoro और हीरो मोटोकॉर्प के बीच एक डील हुई है जिसके तहत Gogoro भारत में इलेक्ट्रिक व्हीलक्ल बनाने में हीरो की मदद करेगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री हीरो मोटोकॉर्प आउटलेट्स पर ही की जा सकती है।

फीचर्स : ताइवान के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनी Gogoro में फीचर्स की भी कमी नहीं है। इसका सबसे खास फीचर है कि यह स्कूटर बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।, यानी आप इसे चार्ज करने की जगह इसकी बैटरी स्वैप भी कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एलईडी लाइटिंग, एक स्मार्टफोन-इनेबल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, दो राइड मोड, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और कीलेस इग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

डिजाइन : Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर के अगर ओवरआल डिज़ाइन की बात की जाए तो यह दिखने में बेहद ही खूबसूरत और कॉम्पैक्ट सा नज़र आता है। हालांकि इसका वजन 80 किलोग्राम है। हो इसका स्लिम फ्रंट हैंडल वाला पोर्शन भारतीय स्कूटर्स के हिसाब से बिलकुल अलग है और हो सकता है कि युवाओं को शुरुआत में इसे अपनाने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसकी आदत पड़ जाएगी। भारतीय युवाओं खासकर महिलाओं के लिए यह एक सस्ता, सुंदर और टिकाऊ ऑप्शन बन सकता है।

सिंगल चार्ज पर रेंज : ताइवान का यह Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 85 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करने वाला है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर दौड़ सकता है। इसमें 3kW की मोटर दी गई है, जो 115 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करती है। स्कूटर का ओवरऑल डिजाइन काफी सिंपल है। यह स्कूटर काफी अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस के साथ आता है जो उम्मीद की जा रही है कि निश्चित ही युवाओं को काफी पसंद आ सकती है।

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.