देश में कई जगहों पर भारी बारिश का ताजा अलर्ट

Raj Bahadur's picture

RGANews

आज सोमवार को देश में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए देश के कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश का अनुमान जताया है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बीते 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर और बाडमेर में 2 सेंटीमीटर से 5 सेंटीमीटर व करौली, उदयपुर, धौलपुर और सीकर में एक सेंटीमीटर से दो सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले 24 घंटों में यूपी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्से और पश्चिमी हिस्से में कई जगहों पर बारिश हुई है।

मप्र में बदली छाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह से बदली छाई हुई है और हवाएं चलने से गर्मी से राहत है।

राज्य में मानसून की दस्तक के साथ तापमान में गिरावट आई है। उमस का असर भी कम हुआ है। सोमवार सुबह से मौसम सुहावना है, आसमान पर हल्के बदलों का डेरा होने के साथ चल रही हवाएं गमीर् से राहत दे रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सो में मानसून की बारिश हो रही है। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

राज्य में मानसूनी बारिश से मौसम में बदलाव लाया है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री, इंदौर का 23.5 डिग्री, ग्वालियर का 25.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री, इंदौर का 32.9 डिग्री, ग्वालियर का 37.3 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

दिल्ली में धूपभरी सुबह

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह धूप निकली हुई है और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक  अधिकारी ने कहा, “दिन में आमतौर पर धूप निकली रहेगी और शाम को हल्की बारिश होने की संभावना है।”

सुबह 8.3० बजे आर्द्रता का स्तर 58 फीसदी दर्ज हुआ। अधिकतम तपामान 36 डिग्री के आसपास रह सकता है।

वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 

बिहार में बारिश के आसार

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह पटना और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में कहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के अन्य शहरों भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री, गया का 26 डिग्री और पूर्णिया का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पटना का रविवार का अधिकतम पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। 

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में छह मिलीमीटर जबकि पूर्णिया में 15.5० मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

यूपी में बदली छाई, बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  व राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह से ही बादल छाई हुई है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। 

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक मौसम का यही रुख बना रहेगा और लोगों को अधिकतम तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, चक्रवाती परिस्थिति बनने से तेज हवाएं चलेंगी और सोमवार एवं मंगलवार को तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद भी इस सप्ताह के अंत तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ  का न्यनूतम तापमान 2० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। 

लखनऊ  के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगामी दिनों में मौसम का हाल

2 जुलाई- देश में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कोंकण गोवा और तटिय कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

3 जुलाई- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, त्रिपुरा, बिहार, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के लिए मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

4 जुलाई- असम, मेघालय, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी बारिश की संभावना अनुमानित है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.