![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/26_05_2021-lunar_eclipse_21678071_93623797.jpg)
RGA news
16 फीसद अधिक चमकीला दिखेगा 'सुपर ब्लडमून' (Photo Credit: NASA)
Lunar Eclipse 2021 अन्य दिनों की तुलना में पूर्णिमा के दिन आसमान में दिखने वाला चांद में लगभग 7 फीसद बड़ा होता है। आज यह बड़ा और 16 फीसद अधिक चमकीला दिखेगा क्योंकि पृथ्वी के काफी करीब होगा।
नई दिल्ली। Chandra Grahan 2021: सुपरमून और ब्लडमून के एक साथ दिखने वाला आज का चंद्रग्रहण खास है। आज चांद पृथ्वी को काफी करीब होगा और इसलिए सबसे बड़े आकार में दिखेगा और काफी चमकीला होगा। इसके पहले ऐसा चंद्रग्रहण 21 जनवरी 2019 को लगा था। बुधवार को लगने वाला इस साल का पहला चंद्रग्रहण सुपर ब्लड मून होगा। इसका मतलब है कि इसका आकार काफी बड़ा होगा और यह लाल-नारंगी रंग का दिखेगा। आज लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण दो साल से भी अधिक समय बाद लग रहा है।
साल में तीन-चार बार होने वाले 'सुपरमून (supermoon)' नाम का इस्तेमाल पहली बार अमेरिकी एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल्ले (American astrologer Richard Nolle) ने 1979 में किया था। यह जानकारी NASA ने दी है।
उल्लेखनीय है कि अन्य दिनों की तुलना में पूर्णिमा के दिन आसमान में दिखने वाला चांद में लगभग 7 फीसद बड़ा होता है। आज यह बड़ा और 16 फीसद अधिक चमकीला दिखेगा क्योंकि पृथ्वी के काफी करीब होगा। आज दोपहर 01.53 बजे पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इस समय चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी मात्र 357309 किलोमीटर रह जाएगी। इस स्थिति को 'पेरिगी'कहते हैं।