Chandra Grahan Today: पूरी दुनिया में चंद्र ग्रहण से जुड़ी हैं कई मान्यताएं और अंधविश्वास, जानें यहा

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

Chandra Grahan Today: पूरी दुनिया में चंद्र ग्रहण से जुड़ी हैं कई मान्यताएं और अंधविश्वास, जानें यहां

Chandra Grahan Today आज साल 2021 की एक और अद्भुत खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण होने जा रही है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण होगा जो करीब 4 घंटे तक दिखेगा। पूरी दुनिया में ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं और अंधविश्वास हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Chandra Grahan Today: आज साल 2021 की एक और अद्भुत खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण होने जा रही है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो करीब 4 घंटे तक दिखेगा। भारत में ये ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा, लेकिन विश्व के कई देशों में चंद्र ग्रहण पूरी तरह से नजर आएगा। भारत में चंद्र ग्रहण दोपहर के 02 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण को बहुत से लोग बल्ड मून भी कहते हैं क्योंकि ग्रहण के वक्त सूर्य की रोशनी में चांद कुछ लाल और भूरे रंग का दिखाई देता है। ‘बल्ड मून’ या चंद्र ग्रहण को लेकर विश्व के अलग-अलग देशों के कई समुदायों में तरह-तरह की मान्यताएं या कहें कि अंधविश्वास हैं। इसके साथ तमाम तरह की कहानियां और किस्से जुड़े हुए हैं, साथ ही कई इसको अशुभ मानते हैं। लेकिन विज्ञान के मुताबिक हमें इससे डरने की जरूरत नहीं है।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं

. चंद्र ग्रहण को लेकर हिंदू धर्म में मान्यता है कि राहु के अमृत पीने के कारण चंद्र ग्रहण लगता है। कहा जाता है कि सूर्य और चंद्र देव ने राहु का वध कर दिया था, लेकिन अमृत पीने के कारण वो जीवित रह गया। अब वो सूर्य और चंद्र को निगलने की कोशिश करता है।

2. इस्लाम में चंद्र ग्रहण को लेकर कहा जाता है कि इस दिन चांद और सूर्य दोनों अल्लाह से माफी मांगते हैं और उनकी इकबालियत में आ जाते हैं। ग्रहण के दिन खास नमाज अदा की जाती है।

3. ईसाई धर्म के लोग चंद्र ग्रहण को ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाने से जोड़ कर देखते हैं। साथ ही वो इसे ईश्वर के गुस्से का प्रतीक भी मानते हैं। ईसाई धर्म के कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि ब्लड मून का मतलब धरती पर जीवन खत्म होने वाला है।

4. एक अमेरिकी आदिवासी समाज की ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के वक्त चांद जख्मी या बीमार हो जाता है, ग्रहण के बाद चांद को इलाज की जरूरत होती है और ये इलाज चांद की पत्नी करती है।

5. एक अफ्रीकी जनजाती के लोगों का मानना है कि चंद्र ग्रहण सूर्य और चांद के बीच झगड़े का परिणाम है। उन लोगों का मानना है कि हमें इस झगड़े को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.