RGA news
मुरादाबाद में टाेल प्लाजा पर धरने में बैठे किसान नेता
बिलारी भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर किसानों ने 1230 बजे से बेमियादी धरना शुरू कर दिया इनका प्रमुख उद्देश्य है कि किसान आंदोलन के 6 महीने बीतने के बाद भी सरकार ने कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया है।
मुरादाबाद बिलारी भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर किसानों ने 12:30 बजे से बेमियादी धरना शुरू कर दिया इनका प्रमुख उद्देश्य है कि किसान आंदोलन के 6 महीने बीतने के बाद भी सरकार ने कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया है। तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव जिला प्रवक्ता जयवीर सिंह भी मौजूद है। किसानों के धरने के दौरान टोल प्लाजा पर वसूली प्रभावित नहीं हुई है एक लेन में धरना लगा हुआ है अन्य सभी लेन चालू हैं। मौके पर एसडीएम प्रबुद्ध सिंह सीओ देश दीपक सिंह के अलावा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पहुंच गए हैं।