मुरादाबाद में वैक्सीन के लिए नगर निगम के एक हजार कर्मियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

मुरादाबाद में वैक्सीन के लिए नगर निगम के एक हजार कर्मियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम का जोर टीकाकरण पर है। जिसके चलते नगर निगम ने युवा कर्मियों को टीका लगवाने की कवायद शुरु की है। नगर निगम द्वारा 18 से 44 साल के एक हजार से ज्यादा निगम कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन कराया 

मुरादाबाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम का जोर टीकाकरण पर है। जिसके चलते नगर निगम ने युवा कर्मियों को टीका लगवाने की कवायद शुरु की है। नगर निगम द्वारा 18 से 44 साल के एक हजार से ज्यादा निगम कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग सभी को कोरोना से बचाव को सुरक्षा का टीका लगाएगा। हालांकि निगम ने 45 पार के कर्मियों के टीकाकरण के लिए भी कैंप लगाया थाा

प्रशासन का जोर सभी विभागों में वैक्सीन लगवाने पर है। इसके लिए नगर निगम पहले से तैयारी कर रहा है। हाल ही में पीलीकोठी कैंप पर निगम ने 45 प्लस के कर्मियों के लिए तीन दिन का विशेष कैंप लगवाया था। हालांकि बरसात के चलते यह कैंप में 159 लोगों ने टीके लगवाए। निगम अब 18 पार वालों को टीका लगाने पर जोर दिया है। इसके तहत अभी तक 1018 कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुके है

माना जा रहा है कि निगम में फ्रंट लाइन स्टाफ व संक्रमित इलाकों में सैनिटाइजेशन अभियान में लगे कर्मियों को पहली डोज जरूरी है। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार ने कोरोना का टीका लगाने को कहा है। 18 से 44 साल के कर्मियों के टीकाकरण के लिए निगम ने रजिस्ट्रेशन भी कराए है। अभी एक हजार से ज्यादा कर्मियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.